यवतमाल: विगत 24 घंटों में मिला एक पाजिटिव, तीन कोरोनामुक्त

india corona
File Photo
Published on: 
Updated on: 

यवतमाल.  विगत 24 घंटों में जिले में एक नये से कोरोना पाजिटिव मरीज मिला है तो तीन कोरोनामुक्त होने से उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया है. वर्तमान में एक्टिव पाजिटिव मरीजों की संख्या जिले में 18 है. 

जि. प. स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार आज कुल 1529 लोगों के परीक्षण के रिपोर्ट प्राप्त हुए. इनमें से एक की रिपोर्ट पाजिटिव मिलने से शेष 1528 की रिपोर्ट निगेटिव है. जिले में अबतक कुल पाजिटिव मरीजों संख्या 72861 हो गई है तो स्वस्थ होनेवालों की संख्या 71056 हो गई है. जिले में कोरोना से अबतक कुल 1787 बाधितों की मौत हो गई है. पाजिटिव मरीज में आर्णी के एक पुरुष का समावेश है.

जिले में अबतक 7 लाख 24 हजार 370 परीक्षण हुए होकर उनमें से 6 लाख 51 हजार 315 निगेटिव है. वर्तमान में जिले का पाजिटिविटि रेट 10.06 होकर दैनंदिन पाजिटिविटि रेट 0.07 तो मृत्यु दर 2.45 फीसदी है.

जीएमसी, डीसीएचसी व निजी अस्पताल में 2154 बेड उपलब्ध: 

जिले के गर्वनमेंट मेडिकल कालेज, 11 डेडीकेटेड कोविड हेल्थ सेंटर और 16 निजी कोविड अस्पतालों में बेडों की कुल संख्या 2174 है. इनमें से 20 बेड मरीजों के उपयोग में हैं और 2154 बेड उपलब्ध हैं. इनमें गर्वनमेंट मेडिकल कालेज में कुल 787 बेड में से 16 बेड मरीजों के उपयोग में है और 771 बेड शेष है, 11 डीसीएचसी में कुल 755 बेड में से 4 बेड मरीजों के उपयोग में होकर 751 बेड शेष है एवं 16 निजी कोविड अस्पताल में कुल 632 बेड में से 632 बेड शेष है. 

कोरोनावायरस रोगियों की दिन-प्रतिदिन बढ़ती संख्या को देखते हुए, नागरिकों को सरकार और प्रशासन के दिशानिर्देशों का पालन करना चाहिए. साथ ही नागरिकों ने अपनी प्रतिकार शक्ति बढाने के लिए टीकाकरण करने के साथ-साथ नियमित रूप से मास्क, सामाजिक दूरी, बार-बार हाथ धोना, भीड़ से बचना आदि को सख्ती का पालन किया जाना चाहिए, ऐसा आवाह‍्न जिलाधिकारी ने किया है. 

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com